: गाडरवारा,पनागर एवं झिकोली चेक पोस्टें शुरू
Wed, May 26, 2021
गाडरवारा। कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एवं दूसरे जिलों से नरसिंहपुर जिले में आने जाने वालो की निगरानी के मद्देनजर गाडरवारा तहसील अतंर्गत जिले की सीमा से सटे ग्राम पनागर एवं झिकोली में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)प्रमोद सेन गुप्ता के आदेश से चेक पोस्टें पुनः शुरू हो गई है। पनागर चेक पोस्ट पर नायब तहसीलदार विनोद साहू एवं झिकोली चेक पोस्ट पर नायब तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव के मार्गदर्शन में शिक्षक गण, पटवारी एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अलग अलग पालियों में सेवाएं देते हुए आने जाने वालों की जानकारी प्राप्त कर रहे है। झिकोली चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे प्राथमिक शिक्षक प्रभात रूसिया ने बताया की हम लोग सुबह 6 बजे से 2 बजे की पाली में ड्यूटी करते हुए रजिस्टर में आने जाने वालों की जानकारी लिखते है। उल्लेखनीय है की गत वर्ष भी कोरोनाकाल में झिकोली एवं पनागर में चेक पोस्टें बनाई गई थी जहां शिक्षको ने सेवाएं दी थी।
: गाडरवारा। आशा उषा सहयोगिनी एकता यूनियन ने बीएमओ को दिया ज्ञापन
Tue, May 25, 2021
गाडरवारा। बीते सोमवार को आशा उषा आशा सहयोगिनी एकता यूनियन (सीटू) के प्रांतीय आव्हान पर साईंखेड़ा विकासखण्ड की आशा ,उषा एवं सहयोगी कार्यकर्ताओ ने साईंखेड़ा बीएमओ डॉ जगदीश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है की विगत 14-15 वर्षों से विभिन्न प्रशिक्षणों के बावजूद आशा कार्यकर्ताओं को भीषण मँहगाई के दौर मे मात्र 2000 रु प्रोत्साहन राशि मानदेय के रूप में मिलती है इसके अलावा कोरोनाकाल में 1000 रु की राशि कोविड ड्यूटी पर दी जाती है । सहयोगियों को सिर्फ 500 रु की राशि दी जाती है। इसके अलावा आशा एबं सहयोगी कार्यकर्ताओ को ड्यूटी के दौरान मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर भी नही दिए जाते जिसके चलते कोरोना से संक्रमित होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। कोविड ड्यूटी के दौरान मृत आशाओं के परिवार को शासन के आदेश के बावजूद 50 लाख रुपये की बीमा राशि से भी वंचित किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार से अतिरिक्त वेतन की मांग सहित केंद्र सरकार से सभी कार्यकर्ताओ हेतु निःशुल्क टीकाकरण, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने , सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए आम जनता को इलाज, बेड, आक्सीजन, वेंटिलेटर सहित पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाएं , डॉक्टर, नर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती करने , स्वास्थ्य सेवाओ का निजीकरण रोकने , आशा एवं सहयोगी कार्यकर्ताओ को नियमित करने, आयकर दायरे से बाहर आने वाले परिवारों को 7500 रु प्रतिमाह , आशा को 21000 रु एव सहयोगी को 30000 रूपये न्यूनतम वेतन देने सबंधी मांगो को शामिल किया गया है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में धनवती दुबे, ममता राजपूत, शिवा त्रिवेदी , भारती विश्नोई सहित अन्य शामिल रही।
: गाडरवारा,संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Tue, May 25, 2021
गाडरवारा। संविदा स्वास्थ्य कमर्चारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर 2 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। उक्त कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की सूचना शनिवार को ही साईखेड़ा बीएमओ डॉ जगदीश वर्मा एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा के प्रभारी डॉ राकेश बोहरे को पत्र सौंपकर ही दे दी थी। संविदा स्वास्थ कर्मिंयो के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाये बिगड़ने की संभावना बढ़ गई है एवं कोविड सेमपीलिंग एवं बच्चों के टीकाकरण कार्य भी प्रभावित होने से इंकार नही किया जा सकता। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांग है की सभी अस्थाई कर्मियों का संविदा में विलय किया जाए एवं मप्र सरकार द्वारा पारित 5 जून 2018 की नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों की भांति 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए। इस अवसर पर संविदा कर्मियों ने बताया की हम लोग कोरोनाकाल में लगातार सेवाएं दे रहे है लेकिन सरकार हमारी मांगो की ओर कोई ध्यान नही दे रही जिसके चलते हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने मजबूर हुए है। हड़ताल पर जाने वालों में प्रमुख रूप से साईंखेड़ा ब्लॉक अतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से स्टाफ नर्स किरण कोरी, अरुणा बर्वे, दुर्गा पंचतिलक, छवि बघेल,पुष्पांजलि कुशवाहा, प्रीति डेहरिया, एएनएम सीमा मेहरा, प्रतिभा साहु, सरोज प्रजापति, वर्षा पवार, नीमा मेहरा, नीतू शर्मा, दीप्ति पंथी, डीईओ गिरीश मेहरा, ज्योति आरसे, फार्मिस्ट मनीष यादव, एसएसटी प्रीति सिओते आदि शामिल है।