Monday 23rd of February 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्तों ने मंगल अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पण किया

विश्व स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरांवित किया

गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

: इंदौर,प्रदेश में हस्तकला को मिलेगा बढ़ावा : मंत्री सुश्री ठाकुर<br>आज से शुरू हुआ मांडू फेस्टिवल देश के पहले आधुनिक डायनासोर पार्क का मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Feb 14, 2021

इंदौर । संभाग के धार जिले में स्थित मांडू में  "खोजने में खो जाओ" की थीम पर शनिवार को मांडू फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मांडू उत्सव में पहुंचकर वहां प्रदर्शित किये गये हस्तकला के कई नमूने देखें, जिन्हें देख वह प्रसन्न हो उठीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे जिससे कलाकारों का सम्मान हो सके और उन्हें उनकी कलाकृतियों तथा श्रम को पर्याप्त स्थान मिल सकें। उल्लेखनीय है कि मांडू उत्सव में हस्त कला से संबंधित लकड़ी, कपड़ा, खाद्य पदार्थ आदि की विभिन्न प्रकार की हस्त कलाएं प्रदर्शित की जा रही है। इनमें बाग और महेश्वरी प्रिंट भी शामिल है। मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा प्रदेश में हस्तकला को दिये जा रहे बढ़ावे से जिले के हस्तकला उद्योग से जुड़े कई स्व-सहायता समूह लाभान्वित हो सकेंगे। मंत्री सुश्री ठाकुर के साथ स्थानीय विधायक श्री पाचीलाल मेढ़ा, धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डायनों एडवेंचर पार्क एवं फॉसिल्स म्यूजियम का हुआ शुभारंभ

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मांडू में नवनिर्मित डायनों एडवेंचर पार्क एवं फॉसिल्स म्यूजियम का शुभारंभ तथा 59 लाख की लागत से बने एस्ट्रो पार्क भवन निर्माण का भूमिपूजन शनिवार को किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री पाचीलाल मेढ़ा, कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह सहित जन प्रतिनिधिगण तथा आम जनता उपस्थित रही। शुभारंभ के साथ ही यह पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा चुका है। विदित है कि डायनासोर पार्क देश का पहला आधुनिक फॉसिल्स पार्क है। यहां पर डायनासोर के रहन- सहन, खानपान और उनके जीवन से जुड़ी जानकारी जानने के साथ ही पार्क में रखे डायनासोर के 24 अंडे और अन्य फॉसिल्स देखने को मिलेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें