Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: गाडरवारा,आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 10 जून से

Aditi News Team

Wed, Jun 9, 2021

गाडरवारा। राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक 3117 के अनुसार समस्त अशासकीय स्कूलों में आरटीई निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया 10 जून गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। तत्सबन्ध में आरटीई प्रभारी बीएसी मनीराम मेहरा एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड साईं खेड़ा में 68 अशासकीय स्कूलों की सीटों की जानकारी उनके पोर्टल पर उपलब्ध है ।प्रवेश प्रक्रिया में इस बार कुछ नया बदलाव हुआ है। वंचित समूह बीपीएल के अलावा जिन बच्चों के माता पिता कोविड-19 से मृत हुए हैं उन बच्चों को भी आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जावेगा। सत्यापन हेतु विकासखंड साइखेड़ा में सात केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईं खेड़ा , शा उ मा वि बनवारी, आमगांव छोटा, शासकीय आदर्श उ मा वि गाडरवारा, शा कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा , शा उ मा वि पलोहा और बम्होरी कला शामिल है। बीआरसी कार्यालय साईंखेड़ा से समस्त पालको से अपील की गई है की जब आपको अलॉटमेंट लेटर उपलब्ध हो जाए उसके बाद निर्धारित सत्यापन केंद्र पर जाकर अपने डाक्यूमेंट्स सत्यापित करावे। उल्लेखनीय है की अंतिम तिथि 30 जून एवं ऑनलाइन प्रवेश हेतु लॉटरी 6 जुलाई को निर्धारित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें