Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: दिल्ली। एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही/ 9 माह के अनंकेक्षित परिणाम घोषित किए

Aditi News Team

Sat, Jan 29, 2022

कर उपरांत मुनाफा (वर्ष-दर-वर्ष) एकल आधार पर 12.91% और समेकित आधार पर 13.96% बढ़ा 

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड, जिसकी मौजूदा समूह स्थापित क्षमता 67,757.42 मेगावाट है, ने 29 जनवरी 2022 को वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही/9 माह के लिए अनंकेक्षित वित्तीय परिणाम घोषित किए।

एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 87.92 अरब यूनिट और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 264.70 अरब यूनिट बिजली का सकल उत्पादन दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान क्रमश: 76.53 अरब यूनिट और 222.41 अरब यूनिट आंका गया था, और जो क्रमशः 14.88% और 19.01% की वृद्धि दर्शाता है। एकल (स्टैंडअलोन) आधार पर एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 72.70 अरब यूनिट और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 219.26 अरब यूनिट का सकल उत्पादन दर्ज किया है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के क्रमश: 65.42 अरब यूनिट और 193.28 अरब यूनिट से क्रमशः 11.13% एवं 13.44% अधिक है। कोयला आधारित विद्युत केंद्रों ने वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों के दौरान 57.02% के राष्ट्रीय औसत की तुलना में 68.95% का प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया। 

एकल आधार पर एनटीपीसी की कुल आय वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 29,837.13 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 85,912.38 करोड़ रुपये थी, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह क्रमश: 25,268.56 करोड़ रुपये और 75,312.89 करोड़ रुपये थी। एनटीपीसी का कर उपरांत मुनाफा (पीएटी) वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 4,131.99 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 10,489.53 करोड़ रुपये था, जबकि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 3,315.34 करोड़ रुपये और 9,290.30 करोड़ रुपये था, जो क्रमशः 24.63% और 12.91% अधिक है।  

समेकित आधार पर एनटीपीसी की कुल आय वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 33,783.62 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 97,269.89 करोड़ रुपये थी, जबकि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान क्रमश: 28,387.27 करोड़ रुपये और 83,859.59 करोड़ रुपये थी। एनटीपीसी का कर उपरांत मुनाफा (पीएटी) वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में 4,626.11 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 के 9 महीनों में 11,760.78 करोड़ रुपये था, जबकि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 3,876.36 करोड़ रुपये और 10,319.91 करोड़ रुपये था, जो क्रमशः 19.34% और 13.96% अधिक है। 

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022 के लिए चुकता शेयर पूंजी के 40%, यानी प्रत्‍येक 10 रुपये के अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर पर 4 रुपये की दर से अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। 

Tags :

जरूरी खबरें