Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: नरसिंहपुर,एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के पांचवे बैच का शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Mar 27, 2021

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर में कृषि आदन विक्रेताओं के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स वर्ष 2020- 21 के पांचवे बैच का शुभारंभ विधायक जालम सिंह पटैल की उपस्थिति में शनिवार को किया गया।

         जिले के 40 आदान विक्रेताओं को प्रथम बैच में रजिस्टर्ड कर प्रशिक्षण प्रति सप्ताह दिया जावेगा। यह प्रशिक्षण 48 सप्ताहों का होगा, जिसमें 40 सप्ताह थ्योरी क्लास के एवं 8 सप्ताह फील्ड बिजिट के होंगे। उक्त प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण हाल में प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि की तकनीकी जानकारियों से अवगत कराना है, ताकि वो सम्पर्क में आये कृषकों को उचित तकनीकी सलाह प्रदान कर सकें। प्रथम बैच के 40 कृषि आदान विक्रेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक केव्ही सहारे, वैज्ञानिक आशुतोष शर्मा, अन्य अधिकारी- कर्मचारी एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें