Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

: नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये प्रविष्टियां 20 नवम्बर तक आमंत्रित

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड के लिये 4 श्रेणियों में 20 नवम्बर 2020 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। मीडिया समूह की मतदाता जागरूकता अभियान की गुणवत्ता, कवरेज/मात्रा की सीमा, जनता पर प्रभाव के सबूत और कोई अन्य प्रासंगिक कारक संबंधी कार्यो के आधार पर प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और सोशल मीडिया के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
   पुरस्कार के लिये प्रविष्टियाँ श्री पवन दीवान अवर सचिव (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली पिन कोड 110001 के पते एवं ईमेल media.election.eci@gmail.com और pawandiwan@eci.gov.in पर  20 नवम्बर 2020 तक पहुंच जाना चाहिये। प्रविष्टियों में नाम, पता, फोन, फैक्स नम्बर और ई-मेल एड्रेस अवश्य लिखा हो। प्रविष्टियाँ भेजने की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, अरेरा हिल्स भोपाल को भी दें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2021 को यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें