Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

: भोपाल,बारहवीं बोर्ड की परिक्षाएँ नहीं होंगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान,मंत्रियों का समूह तय करेगा रिजल्ट की प्रक्रिया

Aditi News Team

Wed, Jun 2, 2021

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष बारहवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। केरियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। इस समय जब सम्पूर्ण देश, प्रदेश तथा बच्चे कोरोना का संकट झेल रहे हैं, ऐसे में परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12वीं बोर्ड के परिणाम किस प्रकार आएंगे, यह तय करने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। जो विशेषज्ञों से चर्चा करने के उपरांत आंतरिक  मूल्यांकन या अन्य आधारों पर रिजल्ट की प्रक्रिया तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए या परिणाम में सुधार के लिए जो विद्यार्थी परीक्षा देना चाहेंगे उनके लिए विकल्प खुला रहेगा। कोरोना संकट की समाप्ति के बाद इच्छुक विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएँ नहीं करवाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। दसवीं के बच्चों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें