Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

दिव्यांग खेलों के इतिहास में मप्र ब्लाइंड फुटबाल टीम नेशनल चैंपियन : गुजरात के खेल काम्प्लेक्स आनंद में इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन पैरालंपिक कमेंटी भारत के द्वारा 3 दिवसीय

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

दिव्यांग खेलों के इतिहास में मप्र ब्लाइंड फुटबाल टीम नेशनल चैंपियन

गुजरात के खेल काम्प्लेक्स आनंद में इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन पैरालंपिक कमेंटी भारत के द्वारा 3 दिवसीय ब्लाइंड फुटबाल लीग को आयोजन 20-22 मई तक किया गया । पूरे लीग में जिसमें 6 राज्यों की टीम मप्र, छत्तीसगढ़ गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक,उड़ीसा के ब्लाइंड दिव्यांगो की टीम ने भाग लिया,मध्यप्रदेश टीम ने पहली वार इस टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें सागर नगर के सुशील पांडेय, जितेन्द्र कुमार,कोमल रजक, इंदोर से मोहित साहू,विकास राजपूत, विष्णु कुमार,कलीम खान मेनेजर,सलमान खान कोच के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की टीम ने भाग लेकर सभी राज्यों की टीम से निरंतर 3 दिन मैच खेला अपने सभी मैचो को जीतकर फ़ाइनल में जगह बनाई, फ़ाइनल में महाराष्ट्र के साथ खेलते 1-1 गोल पर मप्र टीम रही, वेस्ट परफार्मेंस व ट्राइवेकर के आधार पर मध्यप्रदेश को विजय टीम घोषित किया चैम्पियनशिप की ट्राफी सुशील पांडेय टीम कैप्टन सागर ने प्राप्त की,टीम की सफलता पर पैरालंपिक मप्र के चेयरमैन डा इनाम खान, सचिव इकराम खान, सीईओ कमलेश रजक , संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग, खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी सदस्यों ने मध्यप्रदेश टीम की सफलता पर बधाई बधाई दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मप्र ब्लाइंड फुटबाल टीम नेशनल चैंपियन

जरूरी खबरें