Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

खेल अनुशासन,टीम भावना व आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम, : केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Aditi News Team

Sun, Nov 15, 2026

खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम- मंत्री उदय प्रताप सिंह

मंत्री श्री सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

बोहानी एवं कोंडिया के खेल मैदानों पर पहुंचकर देखे मुकाबले

खिलाड़ियों को प्रदान किए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

नरसिंहपुर।प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के अंतर्गत ग्राम बोहानी एवं कोंडिया के खेल मैदानों पर पहुंचकर देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनसे आत्मीय संवाद किया।

ग्राम बोहानी के खेल मैदान पर पश्चिम बंगाल एवं आईपीएससी की टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जबकि कोंडिया में राजस्थान एवं गोवा की टीमें आमने-सामने थीं। मंत्री श्री सिंह ने दोनों खेल मैदानों पर पहुंचकर मैचों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त आधार हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी संबंधित लोगों को शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व ग्राम बोहानी में मंत्री श्री सिंह ने शहीद आशीष शर्मा एवं दानवीर चौधरी राघव जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बोहानी में जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय सिंह पटेल, श्री पुनीत त्यागी, श्री उमेश शर्मा, श्री रमाकांत शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री चंद्रशेखर राणा, श्री मनीष भार्गव एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय शर्मा उपस्थित रहे। वहीं कोंडिया में श्री अशोक पटेल, श्री ऋषिराज ममार, श्री अभिषेक ममार एवं श्री प्रणव पाराशर सहित एसजीएफआई एवं आयोजन समिति के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केंद्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह मध्य प्रदेश शासन भोपाल

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता गाडरवारा

जरूरी खबरें