Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

193 आवेदनों पर सुनी आमजनों की समस्याएं जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही है जनसुनवाई

पुलिस ने आटो सहित 10 बोरी मूंग जप्त कर 2 लाख 93 हजार 840 रु. का मशरुका जप्त किया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

अर्टिका पलटी; स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र: : विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Aditi News Team

Thu, Oct 8, 2026

झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र:

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नरसिंहपुर झांसी घाट श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में झांसी घाट पर आयोजित होने वाली मां नर्मदा की भव्य महाआरती समूचे क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। समिति द्वारा पिछले 1 वर्ष से अनवरत प्रतिदिन शाम 7 बजे यह पावन महाआरती पूर्ण विधि-विधान और भक्तिभाव से संपन्न कराई जा रही है।

संध्या होते ही पूरा नर्मदा तट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, घंटियों की गूंज और "हर-हर नर्मदे" के उद्घोष से भक्तिमय हो उठता है। मां रेवा के पावन जल में प्रज्वलित दीपों की अलौकिक छटा और भव्य आरती के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांसी घाट पहुंच रहे हैं।

इस निरंतर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य अरविन्द पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेन्द्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अनिल वर्मन अरविन्द तोमर, उदित मिश्रा, भैया जी वैष्णव,प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार एवं शिवकुमार, सिद्धू वर्मन, आशु वर्मन,साहिल साहू आदि पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में झांसी घाट पहुंचकर प्रतिदिन शाम 7 बजे होने वाली मां नर्मदा की दिव्य महाआरती में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर झांसी घाट

श्री मां रेवा सेवा समिति

जरूरी खबरें