Monday 23rd of February 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्तों ने मंगल अभिषेक कर निर्वाण लाडू अर्पण किया

विश्व स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरांवित किया

गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

एडीसीसी थाईलैंड चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का परचम : ग्रैपलिंग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

एडीसीसी थाईलैंड चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का परचम

कोच आइज़क कुमार धनयबाद के मार्गदर्शन में ग्रैपलिंग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन

बैंकॉक ।थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 7 दिसंबर को आयोजित एडीसीसी थाईलैंड एशिया–ओशिनिया ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। एशिया और ओशिनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम के कोच आइज़क कुमार धनयबाद के कुशल मार्गदर्शन में

62 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ चौहान ने कांस्य पदक,

55 किलोग्राम वर्ग में कृष्णा नामदेव ने रजत पदक,

जबकि इंदौर की अनुष्का सोलंकी ने 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का परचम लहराया।

इस ऐतिहासिक सफलता में ग्रैपलिंग समिति मध्यप्रदेश की निर्णायक भूमिका रही।

समिति के अध्यक्ष हिमांशु अत्रिवाल,महासचिव एहतेशाम उद्दीन कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र बारस्कर एवं प्रवीन पाटिल जी उपाध्यक्ष के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ।

ग्रैपलिंग समिति मध्यप्रदेश के महासचिव श्री एहतेशाम उद्दीन ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और निरंतर समर्थन का परिणाम है। समिति प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश से और भी बड़े पदक देश के नाम होंगे।

अमन् सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर कोषाध्यक्ष कमलेश रजक कुलदीप रजक विनोद चौकसे मकसूद खान सचिन जोशी आदि सभी सदस्यो ने बधाई दी

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एडीसीसी थाईलैंड चैंपियनशिप

1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता भारत

जरूरी खबरें