Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति का किया स्वागत : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

Kamar Rana Aditi News

Thu, Jun 18, 2026

बैतूल। भारत की माननीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu के मुख्य आतिथ्य में बैतूल जिले में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण’ महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि जब अध्यात्म और सेवा का संगम होता है, तब समाज में स्थायी परिवर्तन आता है। विकास और संस्कृति का संतुलन ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सार्थक विकास वही है, जो हमारी जड़ों और जीवन मूल्यों से पोषण ग्रहण करते हुए उन्हें और अधिक मजबूत बनाए। वास्तविक सशक्तिकरण तब होता है, जब व्यक्ति आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और जागरूकता के बल पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता है।

महासम्मेलन में आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जो कि बैतूल के प्रभारी मंत्री हैं उन्होंने गुलदस्ता देकर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया

कार्यक्रम में Mangubhai Patel, केंद्रीय राज्यमंत्री Durgadas Uikey सहित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की बहनों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार तथा आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। something...

Tags :

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

जरूरी खबरें