Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महगवां खुर्द की प्रतिभाशाली बेटी को : सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

Aditi News Team

Sun, Feb 22, 2026

गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महगवां खुर्द की प्रतिभाशाली बेटी पूजा कौरव को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीएपीएफ परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने एवं सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर क्षेत्रीय विधायक केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह जी ने बिटिया के निज निवास पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आपकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं साहस के साथ करते हुए देश सेवा में निरंतर नई ऊंचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें