Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी समस्याओं का किया तुरंत निराकरण साथ में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा भी मौजूद रहे

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समस्याओं का किया तुरंत निराकरण

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, अस्पताल प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बच्चियों से संवाद कर जानी भोजन-नाश्ते की व्यवस्था, स्वयं भोजन कर परखी गुणवत्ता

जन विश्वास शिविर में पहुंचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल : देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

Kamar Rana Aditi News

Fri, Sep 11, 2026

देवरी, रायसेन। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर परिषद देवरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, जिसके चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। उनके साथ रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचने के कारण कई लोग मंत्री तक अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंच सके। स्थिति को देखते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मौके पर ही कई लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में कुल करीब 171 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों के अनुसार इनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

-कलेक्टर ने भी सुनीं लोगों की समस्याएं

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के भोपाल रवाना होने के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

- देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी सुनीं नगरवासियों की मांगें

-शिविर के दौरान होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी शाम 3:00 शिविर में  पहुंचे। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान देवरी के व्यापारियों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी से मुलाकात कर नगर में स्थित बड़े तालाबों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके अलावा खारीमचारी रोड के विस्तार तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने नगरवासियों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिविर का आयोजन शाम करीब 4 बजे तक चला। कार्यक्रम में एसडीम अंकित जैन ,नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, सीएमओ जगदीश शर्मा, तहसीलदार जयपाल शाह, रेंजर शिरोमणि मीणा, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर सहित  एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के चलते शिविर में लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति मिली। something...

Tags :

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता

जरूरी खबरें