Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

गोटेगांव से अपहरण हुई गोरखपुर उत्तरप्रदेश की महिला को : पुलिस ने बलसाड़ गुजरात से दस्तयाब किया

Aditi News Team

Fri, Oct 10, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

गोटेगांव से अपहरण हुई गोरखपुर उत्तरप्रदेश की महिला को पुलिस ने बलसाड़ गुजरात से दस्तयाब किया

गोटेगांव - विगत दिवस को आकाश पिता कन्हैया शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी मुजावर मोहल्ला गढ़ा जबलपुर में थाना गोटेगांव में रिपोर्ट कराया कि वह और उसकी पत्नी नेहा शर्मा जबलपुर से झोतेश्वर दर्शन करने आये थे तभी अचानक बगासपुर रामनिवारी के बीच एक सफेद रंग की कार अर्टिगा में सवार कुछ लोग आये और उसकी पत्नी को मोटरसाईकिल से उतार कर उसके दो साल के बच्चे सहित कार में बैठाकर बल पूर्वक अपहरण कर ले गये। घटना की गंभीरता को देखते हुये सूचना जिले के पुलिस कप्तान ऋषिकेश मीणा व पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, तत्काल पूरे जिले में नाका बंदी एवं चैकिंग की गई किंतु महिला बरामद नहीं हो सकी। फरियादी से प्रारंभिक तलाश एवं नाकाबंदी बाद देररात तक गहन पूंछतांछ की गई जिसने बताया कि उसकी पत्नी नेहा शर्मा गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी तथा दिनांक 21.09.2025 को शादी डॉट कॉम के माध्यम से दोनों की शादी हुई थी किंतु शादी के बाद भी वह अपने मित्र विशाल चौधरी निवासी बलसाड़ गुजरात से बात किया करती थी इस कारण फरियादी ने अपहृता नेहा शर्मा की सिम 22.09.2025 को लेकर तोड़कर फेंक दिया था। उक्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर थाना गोटेगांव से थाना प्रभारी प्रदीप सराफ के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाकर जिसमें उपनिरीक्षक ऋषिराज रजक, प्र. आरक्षक 213 सागर, आरक्षक नितिन दाहिया, मेघराज तिवारी, महिला आरक्षक दिव्यानी, को तत्काल बलसाड़ गुजरात रवाना किया गया जहां पर अपहृता नेहा शर्मा अपने प्रेमी विशाल चौधरी के बरामद हुई। उक्त महिला की बरामदगी कर महिला को न्यायालय पेश किया गया । जिसने सम्पूर्ण घटना क्रम अपने पति आकाश की जानकारी में होना बताई प्रकरण के फरियादी के साथ रहने में असुविधा होने से अपने प्रेमी विशाल चौधरी पिता पांडूरंग चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी गांधी वाड़ी ईडब्लूएस कॉलोनी उमरगांव जिला बलसाड़ गुजरात के साथ अपनी मर्जी से जाना बताई प्रकरण में महिला को वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर भेजा गया तथा उसके परिजनों को गोरखपुर उत्तरप्रदेश में सुचित किया है। प्रकरण मे महत्वपूर्ण भूमिका सायबर सेल नरसिंहपुर से प्र.आर. देवेन्द्र, म. आर. कुमुद पाठक, , उनि. जयावति कुडोपे आर. 713 रविन्द्र कुशवाहा शामिल थे।

Tags :

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर गोटेगांव से हुई अपहरण महिला

उत्तरप्रदेश गोरखपुर की महिला

गुजरात बलसाड़ से दस्तयाब

जरूरी खबरें