Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो जीप), एवं अन्य सामग्री भी की गयी जप्त

मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

गाडरवारा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल का शानदार सीबीएसई कक्षा X परिणाम

2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी

आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ : आरटीई के अंतर्गत निजी मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कमजोर वर्ग व वंचित समूह के बच्चों का ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ

Aditi News Team

Wed, Mar 11, 2026

आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ

नरसिंहपुर।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अभिभावक पोर्टल पर समग्र आईडी एवं आधार सत्यापन के माध्यम से न्यूनतम 3 तथा अधिकतम 10 विद्यालयों का चयन कर 13 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार कर सकेंगे।

जिला परियोजना समन्वयक श्री मनीष चौकसे ने बताया कि आवेदन के बाद 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक निर्धारित सत्यापन केंद्रों पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होगा। पात्र आवेदकों को 02 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए जाएंगे तथा चयनित अभिभावकों को एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। आवंटित विद्यालयों में 03 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो द्वितीय चरण में पुनः आवंटन किया जाएगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा नवीन शिक्षा नीति के अनुसार निर्धारित की गई है। नर्सरी के लिए न्यूनतम आयु 3 वर्ष, केजी-1 के लिए 4 वर्ष तथा कक्षा 1 के लिए न्यूनतम 6 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला परियोजना समन्वयक मनीष चौकसे

जरूरी खबरें