Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: कांकेर ,शहीद स्मृति के अवसर पर शहीदों को याद किया गया। 

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
शहीद स्मृति दिवस’ के अवसर पर शहीदों को याद किया गया। आज दिनांक 21.10.2022 काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर मैदान में ‘‘शहीद स्मृृति दिवस’’ का आयाेजन कर शहीदों को सलामी दिया गया। श्री बालाजी राव (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर द्वारा कर्तव्य की वेदी पर शहीद जवानाें के नामावली का वाचन किया गया। शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर माननीय श्री माेहन मण्डावी सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर, श्री बालाजी राव (भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्रीमति लीना अग्रवाल अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कांकेर,श्री कृष्णकांत भारद्धाज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर, डॉ प्रियंका शुक्ला(भा.प्र.से) कलेक्टर कांकेर, श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री शंकर लाल बघेल कमांडेण्ट सीटीजेडब्ल्यू कालेज का केर, श्री हेमंत ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर, श्री गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का ंकेर, डॉ0 अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक(नक्स.आॅप्स/डीआरजी) का केर, श्री प्रशांत कुमार पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजनों, सम्मानीय पत्रकारगणाें, गणमान्य नागरिक, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियाें द्वारा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर शहीदाें को श्रद्धाजंलि दिया गया। ‘‘शहीद स्मृति दिवस’’ के अवसर पर शहीदाें के परिवारजनाें काे श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहीद परिजनाें के सम्मान में भोज का आयाेजन कर पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा शहीद परिवाजनों के साथ बैठकर भाेजन किये एवं उनका हालचाल जाना, साथ ही उनकी समस्याआें काे सुनकर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधिताें काे निर्दे शित किया गया

Tags :

जरूरी खबरें