Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: कुण्डलपुर में भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Wed, Apr 2, 2025
कुण्डलपुर में भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को मनाया जाएगा सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के तीसरे तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी। श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें