Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: जबलपुर,माफिया के विरुद्ध प्रशासन की कार्यवाही जारी,<br>बड़ी ओमती में दर्जी शोरूम का चौथी मंजिल का अवैध निर्माण तोड़ा<br>

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

जबलपुर। माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की सयुंक्त कार्यवाही में ओमती स्थित रेडीमेड वस्त्रों के शोरूम दर्जी के चौथे माले को तोड़ दिया गया। शो रूम की चौथी मंजिल पर 875 वर्गफीट क्षेत्र में नगर निगम से बिना स्वीकृति प्राप्त किये निर्माण किया गया था।
अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रांझी स्वाति सूर्या, थाना प्रभारी ओमती एसडीएस बघेल, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी सागर बोरकर भी मौजूद थे। नगर निगम भवन शाखा के उपयंत्री मनीष तड़से के अनुसार शो रूम सरताज एवं अन्य के नाम पर दर्ज है।

Tags :

जरूरी खबरें