Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

: दिल्ली,केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने देशभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को संबोधित किया

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं और बच्चों की बेहतरी की दिशा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया और उनसे पोषण 2.0 के बारे में सुझाव मांगे

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सभी जरूरतमंद जिलों में विशेष रूप से ‘पोषण वाटिका’ स्थापित करने का आग्रह किया

दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमतीस्मृति जुबिन इरानी ने आज 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत पूरे सितंबर महीने में आयोजित किए जा रहे 'पोषण माह' समारोह के एक हिस्से के रूप में देशभर कीआंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन मेंश्रीमती इरानी ने महिलाओं और बच्चों की समग्र बेहतरी सुनिश्चित करने की दिशा मेंसभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (एडब्ल्यूडब्ल्यू) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के दृढ़ एवंअथक प्रयासों के लिए उनकाधन्यवाद कियाऔर उनसे पोषण 2.0 में शामिल किएजा सकने लायकअपने विचार और सुझाव भेजने का आग्रह किया।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महीने भर चलने वाले पोषण माह से जुड़ेसमारोहों के दौरान देशके सभी जरूरतमंदजिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष रूप से ‘पोषण वाटिका’की स्थापनासुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती इरानी ने इस संबंध में केन्द्रसरकार की ओर से हरसंभव सहायताका आश्वासन दिया और पोषण वाटिका को नए सिरे से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने को कहा।

केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कियहविशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र सुनिश्चित करने काप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी का दृष्टिकोण और मिशन है और इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचाऔर सहायताप्रदान करने का निर्देश दिया है। श्रीमती इरानी ने कहा कि पोषण 2.0 के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्रों को बेहतर बुनियादी ढांचेसेलैस कर उन्हेंऔर अधिक सक्षम बनाया जाएगाऔर महिलाओं एवंबच्चों की पोषण - संबंधी जरूरतोंको पूरा करने की दिशा मेंहरसंभव प्रयास किएजायेंगे।

श्रीमती इरानी ने यह भी बताया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष बीमा योजना शुरू की जा रही है और इसके लिए राज्य सरकारों सेआवश्यकविवरण प्रदान करने का अनुरोध किया गया है ताकि उन्हें बीमा कवर प्रदान किया जा सके। अपने संबोधन का समापन करते हुएकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोषण माह सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रतिआभार प्रकट करने का एक अवसर भी है। उन्होंनेकहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का न सिर्फ एकमहीनाबल्कि पूरेसालनमन होना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें