Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके

Aditi News Team

Fri, Dec 18, 2020
दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भारतीय मौसम विभाग के सिस्मोलॉजी विभाग के निदेशक (ऑपरेशंस) जे एल गौतम ने NDTV को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई और इसका केंद्र राजस्थान के अलवर में था.दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद तक ये झटक महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके 11 बजकर 46 मिनट के करीब महसूस किए गए. इस साल दिल्ली-एनसीआर में दर्ज किये गया ये भूंकप का 15वां झटका था. इससे पहले इस साल आए सभी 14 भूकंप निम्न से मध्यम तीव्रता के हैं. ये 12 अप्रैल से लेकर तीन जून तक दर्ज की गईं.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) में वैज्ञानिक जेएल गौतम ने बताया कि आज तक अभी तक ऐसी कोई तकनीकी नहीं बनी है जिससे पहले से इसके बारे में बताया जा सके. उन्होंने कहा कि इसके आने के बाद तीव्रता का अंदाजा तो लगाया जा सकता है लेकिन पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने भूकंप आने वाले क्षेत्रों के 5 जोन में बांटा गया. जिसमें 5वां जोन सबसे खतरे में है और दिल्ली का इलाका चौथे जोन में आता है. 

Tags :

जरूरी खबरें