Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: नगर की बेटी ने किया बॉलीवुड की फ़िल्म में अभिनय  मोहिनी अग्रवाल ने वेल्कम टू कश्मीर फ़िल्म से बॉलीवुड में रखा कदम 

Aditi News Team

Fri, Jun 9, 2023
नगर की बेटी ने किया बॉलीवुड की फ़िल्म में अभिनय  मोहिनी अग्रवाल ने वेल्कम टू कश्मीर फ़िल्म से बॉलीवुड में रखा कदम  गाडरवारा। नगर की बिटिया मोहिनी अग्रवाल उर्फ़ सुरभि ने मायानगरी मुंबई से बॉलीवुड में कदम रखकर अभिनय की शुरुआत की है। स्थानीय बीजासेन वार्ड निवासी विजय अग्रवाल की बेटी मोहिनी ने मुंबई में बॉलीवुड की फ़िल्म वेल्कम टू कश्मीर में पुलिस इंस्पेक्टर हया का शानदार अभिनय कर अपनी शानदार अभिनय क्षमता का परिचय दिया है। उल्लेखनीय है कि 2 घण्टे की फ़िल्म वेल्कम टू कश्मीर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक तारिक भट्ट है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं समाज मे नशे के रूप में ड्रग्स व्यवसाय के खात्मे की कहानी का शानदार फिल्मांकन किया है। फ़िल्म 26 मई को आइनॉक्स थियेटर में रिलीज हो चुकी है जो कि बड़े महानगरों एवं शॉपिंग मॉल में है। मोहिनी अग्रवाल उर्फ सुरभि ने बताया कि फ़िल्म में हम लोगो ने ये संदेश देने का कार्य किया है कि समाज मे लड़कियां कमजोर नही है वे हर कठिन चुनोतियों का सामना करने में सक्षम है । फ़िल्म में नारी सशक्तिकरण को एक बेहतर उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही मेरी रुचि पढ़ाई के अलावा नृत्य एवं अभिनय में रही है। अब बॉलीवुड में कदम रखकर अभिनेत्री बनने की जो आकांक्षा थी वो अब पूरी होने की शुरुआत हो गई है। आगामी दिनों में भी अच्छी फिल्मों में अभिनय किया जाएगा । उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने मुंबई में शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया एवं छोटे छोटे विज्ञापनो में अभिनय किया ।

Tags :

जरूरी खबरें