Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: नरसिंहपुर,आजादी का अमृत महोत्सव,सांसद ने सीआरपीएफ की साईकिल रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

Aditi News Team

Tue, Sep 21, 2021

नरसिंहपुर ।भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने और आजादी के अनजान नायक, नायिकाओं की गाथाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ द्वारा देश के चारों कोनो से रैली निकाली जा रही है। रैली का समापन दो अक्टूबर 2021 को राजघाट नई दिल्ली में होगा।

   इसी क्रम में जिले के लोलरी- राजमार्ग चौराहा के समीप सीआरपीएफ की जबलपुर से झांसी तक जाने वाली साईकिल रैली का आगमन सोमवार को हुआ था। रात्रि विश्राम के बाद साईकिल रैली झांसी के लिए रवाना हुई। लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह एवं अभिलाष मिश्रा ने झंडी दिखाकर सीआरपीएफ की साईकिल रैली को सागर की ओर झांसी के लिए रवाना किया। इस मौके पर प्रस्थान स्थल पर समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

         इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री सिंह ने सीआरपीएफ के जवानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के संदेश का प्रचार- प्रसार करने साईकिल रैली के माध्यम से निकले सीआरपीएफ के जवानों का जज्बा सराहनीय है। ये जवान हमारे हीरो हैं। उन्होंने साईकिल रैली की सफलता के लिए एवं आजादी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों को शुभकामनायें दी।

         इस अवसर पर आईजी सीआरपीएफ श्री के. विजय कुमार, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार, एसडीएम श्री राजेश शाह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान और नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें