Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: नरसिंहपुर, ध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन,कलेक्टर व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

Aditi News Team

Mon, Nov 1, 2021


नरसिंहपुर, 01 नवम्बर 2021. मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर एक नवम्बर 2021 को जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड से रवाना किया। जिले के सभी अनुभागों/ नगरीय निकायों में भी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
         मैराथन दौड़ स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होकर कलेक्टर बंगला के सामने से होते हुए गांधी चौक, उत्कृष्ट स्कूल, जिला अस्पताल, नगर पालिका चौराहा, सुभाष चौराहा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जनपद कार्यालय से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची।
         इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद- दौड़ आदि में भाग लेने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास रहता है। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा, इसके लिए खेल मैदानों को अच्छा बनाया जायेगा। कलेक्टर ने दौड़ के प्रतिभागियों और जिले के नागरिकों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनायें दी।
         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जेएस विल्सन, अधिकारी- कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर वॉल पेंटिंग में उकेरे आकर्षक चित्र
         मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को जिला मुख्यालय पर पोस्ट ऑफिस के सामने साक्षरता स्तम्भ के समीप विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग की। यहां दीवारों पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रेरक संदेश दिये गये। वॉल पेंटिंग में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, धूम्रपान निषेध, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण आदि से संबंधित आकर्षक चित्र बनाये गये।
         इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी केवी सिंह, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें