Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

: नरसिंहपुर युग साहित्य स्टाल हेतु परिजनों द्वारा संकल्प

Aditi News Team

Thu, May 18, 2023
नरसिंहपुर युग साहित्य स्टाल हेतु परिजनों द्वारा संकल्प परम वंदनीया माता जी की जन्मशताब्दी 2026 की पूर्व तैयारीयों के लिये कल जिले की करेली,अमथनु एवं मानकपुर शाखाओं में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवज्या द्वारा गोष्ठीयों का सघन क्रम चलाया गया l करेली-शाखा द्वारा मिशन के आधारभूत सूत्रों हेतु कार्ययोजना बनाई गईं है l तहसील में मिशन के निम्न आंदोलनों के प्रभारी संकल्पित हुये है l लोक रंजन से लोक मंगल युग संगीत के कु मेघा सेन,वृक्षगंगा अभियान श्री गोविन्द नेमा एवं श्री आर.एस.नेमा,बाल संस्कार शाला श्री राजेंद्र पटेल जी , विद्यार्थियों के समरकेम्प एवं प्राइवेट स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिये प्राइवेट शिक्षकों के नियोजन का प्रभार श्री चेतन लूनावत भाईसाहब द्वारा लिया गया l युग साहित्य साहित्य स्टाल श्री राकेश नेमा जी,महिला मंडल एवं 50 घरों में ज्ञान घटों की स्थापना एवं संकलन के लिये श्रीमती राजकुमारी कौरव दीदी l 50 अखंड ज्योति पत्रिका के पाठक हेतु श्री रामनारायण कौरव जी ने संकल्प लिया l गोष्ठी के समापन पर 30 मई गायत्री जयंती पर्व माँ नर्मदा के बरमान ( ब्रह्माण्ड घाट ) पर आयोजित करने के लिये निर्धारण हुआ l अमथनु-दोपहर 2 बजे गायत्री प्रज्ञा पीठ पर साप्ताहिक सामूहिक साधना के साथ युग साहित्य ( झोला पुस्तकालय ) का संकल्प परिजनों द्वारा लिया गया l मानकपुर-पंच कुण्डीय गायत्री के अनुयाज में ग्राम में रविवारीय सामूहिक साधना एवं स्वाध्याय मंडल का संचालन का कु. पार्वती लोधी,कु रेवती लोधी, कु अनुष्का लोधी 25 घरों में अन्न घटों की स्थापना की गईं है जिनका झोला पुस्तकालय के माध्यम से नियोजन का कु. पार्वती लोधी एवं श्री होती लाल प्रजापति जी एवं श्री सुरेश प्रजापति जी की टोली द्वारा संकल्प लिया गया l प्रवज्या के समापन पर सायंकाल ग्राम बरकुंडा में श्री निर्भय पटेल जी के भाई रामसेवक जी का आकस्मिक निधन दिनांक 12 मई को हो गया है टोली के परिजनों ने उनके आवास पर पहुंच कर उनकी आत्म शांति के लिये गुरु सत्ता से प्रार्थना की l आज की प्रवज्या का समापन पर बिजौरा में जिला संयोजक श्री वृन्दावन पटेल जी ने अपने जन्मदिन पर चीकू के पौधे के रोपण का संकल्प लिया गया l

Tags :

जरूरी खबरें