Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: नरसिंहपुर, कलेक्टर रोहित सिंह ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Aditi News Team

Sun, Oct 31, 2021

नरसिंहपुर | 31अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हाल में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने अधिकारियों- कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम राधेश्याम बघेल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

         कलेक्टर द्वारा दिलाई गई शपथ को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराया। अधिकारी- कर्मचारियों ने दोहराया कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटैल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।

Tags :

जरूरी खबरें