Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खुशी को दिया बैटन और मेडल

Aditi News Team

Tue, Jan 31, 2023
एनसीसी केडेट खुशी ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रिपब्लिक-डे केम्प में भोपाल की एनसीसी केडेट खुशी महावर को एयर विंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने खुशी को मेडल और बेटन प्रदान किया। एनसीसी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की केडेट खुशी महावर ने देश की 17 एनसीसी डायरेक्टरेट की बेस्ट केडेट प्रतियोगिता में एयर विंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खुशी ड्रिल, फायरिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान पर आई। कार्मल कॉन्वेन्ट सीनियर सेकण्डरी स्कूल रतनपुर भोपाल की कक्षा 9वीं की छात्रा खुशी ने एनसीसी डायरेक्टरेट एमपीसीजी की ओर से इस वर्ष आरडीसी केम्प में सहभागिता की। सीनियर विंग एनसीसी केडेट आयुषी तिवारी को बेस्ट केडेट आर्मी सीनियर विंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एलएनसीटी कॉलेज में बी.टेक. की छात्रा आयुषी 1-एमपी सीटीआर की केडेट है।

Tags :

जरूरी खबरें