Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: भोपाल,जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश के बांधो में जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

भोपाल । राज्य और संभाग स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बाँधो, और नहरों में जल-भराव और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर  अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा और विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।

 बैठक में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश के सभी बड़े बाँधों / बैराजों / नहरों की सतत् निगरानी की जाये और कहीं भी अतिवृष्टि से नहरों के टूटने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाये। 

मंत्री श्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता  को निर्देश दिए की अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारियों की कमेटी गठित की जाये और भोपाल में एक राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाया जाये।  विभाग के अधिकारी सतत् रूप से जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण समिति के साथ समन्वय स्थापित करें और लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ और नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व सभी जानकारी कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें। किसी बांध या नहर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपदा नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही भी की जाए।   

मंत्रालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्रा, उप सचिव श्री विकास नरवाल, प्रमुख अभियंता श्री डावर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें