Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: भोपाल,हाई सिक्योरिटी सिस्टम है अप-टू-डेट - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Tue, Feb 22, 2022

हाई लेवल ऑफिसर्स के साथ किया भोपाल सेंट्रल जेल का निरीक्षण

भोपाल।गृह और जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हाई लेवल ऑफिसर्स के साथ भोपाल सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के मद्देनजर गत दिवस मंत्रालय में हुई बैठक में दिये निर्देशों के पालन की पड़ताल की। डॉ. मिश्रा और उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष जताया। निरीक्षण में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, महानिदेशक जेल अरविंद कुमार, एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल में अण्डा सेल और हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सिस्टम, वॉकी-टॉकी कंट्रोल रूम, हाई मास्ट लाईट इत्यादि का बेहतर प्रबंध है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात की पेट्रोलिंग, पैरी-फैरी पेट्रोलिंग और अकस्मात पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हॉट लाइन व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) खत्री और एडीएम यादव के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया जाकर जेल में सुरक्षा व्यवस्थाओं संबंधी रिपोर्ट एडीजी जेल गाजीराम मीणा की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें