Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: भोपाल, जवानों की साइकिल रैली से राष्ट्रवाद होगा उदभूत - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Thu, Sep 23, 2021

आईटीबीपी के जवानों की साइकिल रैली को दिखाई हरी झण्डी,डॉ. मिश्रा ने रौपा चंदन का पौधा

भोपाल। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इण्डो-तिब्बत बार्डर पुलिस के जवानों की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर भोपाल से दिल्ली के लिये रवाना किया। डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल रैली आपके अदम्य साहस का प्रतीक है। इससे युवाओं में राष्ट्रवाद के साथ ही राष्ट्र प्रेम भी जागृत होगा। डॉ. मिश्रा ने आईटीबीपी के सीमांत मुख्यालय परिसर में चंदन का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महानिरीक्षक आईटीबीपी श्री संजीव रैना और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने साइकिल रैली को भारत-माता के जय-घोष के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त फ्लैग-ऑफ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली के लिये रवाना हुए आईटीबीपी के 24 जवान मार्ग में युवाओं में राष्ट्रवाद और देश-भक्ति के जज्बे को उदभूत करने के साथ ही प्रेरणा-स्रोत बनेंगे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सशक्त नेतृत्व पाकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सम्पूर्ण विश्व श्री मोदी के नेतृत्व का कायल है। यही कारण है कि आज हमारे प्रधानमंत्री से अमेरिका के राष्ट्रपति अफगानिस्तान जैसे मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। यह हम सबके लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के साहस और विश्वास के अनुरूप आईटीबीपी सहित देश की सशस्त्र सेनाओं ने भारत-माता के भाल पर गौरव तिलक किया है।

Tags :

जरूरी खबरें