Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न राज्यों के शूटर्स दिखायेंगे अपना जौहर

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

25 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल में विभिन्न राज्यों के शूटर्स दिखायेंगे अपना जौहर

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद राजधानी भोपाल पुन: राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप के लिये तैयार है। आगामी 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। चेम्पियनशिप में विभिन्न राज्यों के लगभग 5 हजार शूटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज अकादमी में चेम्पियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। श्रीमती सिंधिया ने विभिन्न शूटिंग रेंज, दर्शकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की बैठक व्यवस्था, उनके रहवास और भोजन, प्रशिक्षकों और वालेंटियर्स के ड्रेस कोड, मशीनरी, आर्मरी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हाई परर्फार्मेंस प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और खेल, युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में इस चेम्पियनशिप को हर स्तर पर सफल बनाना ही है। इसके लिये कोई कसर न छोड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिये गौरव की बात है कि हमारी अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मद्देनजर एनआरएआई ने रायफल शूटिंग की राष्ट्रीय चेम्पियनशिप के लिये भोपाल अकादमी को चुना है।

इसके पूर्व श्रीमती सिंधिया ने आज मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्टस अकादमी का भी निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें