Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया

जब उस शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें,जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा से जुड़ना,सम्यक दर्शन की सक्रिय अभिव्यक्ति,मुनि श्री

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

: भोपाल, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने म.प्र. उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रवि विजयकुमार मलिमठ को शपथ ग्रहण कराई

Aditi News Team

Thu, Oct 14, 2021

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री रवि विजयकुमार मलिमठ को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद साध्वी सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर,वी.डी. शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री पी.सी.शर्मा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

Tags :

जरूरी खबरें