Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने आवास पर महाकुम्भ-2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया 

Aditi News Team

Sun, Jun 1, 2025
योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने आवास पर महाकुम्भ-2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया  उपरोक्त कॉफी टेबल बुक को कुल 11 भागों में विभाजित किया गया है जिसके प्रथम भाग मे कुम्भ की आस्था के इतिहास, द्वितीय भाग में विभिन्न अखाड़ों के बारे मे संक्षिप्त जानकारी एवं उनकी पेशवाई, तृतीय भाग में विभिन्न पवित्र स्नान, चतुर्थ भाग में महाकुंभ की डिजिटल निगरानी हेतु बनाए गए इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सिस्टम (IIIC), पांचवें भाग में सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, छठे भाग में पुलिस की विशेष इकाई जैसे ATS कमांडो, जल पुलिस, स्निफर डॉग, एनएसजी कमांडो आदि के व्यवस्थापन, सातवें भाग में डिजास्टर मैनेजमेंट, आठवें भाग में खोया पाया केन्द्र, नवें भाग में डिजिटल मैनेजमेंट (सोशल मीडिया अन्य समस्त डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म) पर प्रसारित जागरूकता व महाकुम्भ में आए प्रमुख अतिथियों के पॉडकास्ट का विवरण, दसवें भाग में प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थानों जैसे काशी, मथुरा, अयोध्या आदि का विवरण तथा ग्यारहवें भाग में महाकुम्भ में आए एवं अति विशिष्ट महानुभावों का विवरण है। स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की भव्य-दिव्य और अनुपम स्मृतियों को संजोए यह 'कॉफी टेबल बुक' महाकुम्भ के सफल आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा योगदान से साक्षात्कार का एक अवसर प्रदान करेगी।

Tags :

जरूरी खबरें