Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

: सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया

Aditi News Team

Wed, Dec 7, 2022
देश की रक्षा एवं सुरक्षा के दौरान शहीद सैनिकों को स्मरण करने व उनके आश्रितों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस बुधवार 7 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास, कल्याण संयोजक श्री आरएस टेकाम और अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। सभी अधिकारी- कर्मचारियों को झंडा लगाकर दान राशि एकत्रित की गई। संग्रहीत राशि से शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्य किये जाते हैं।  

Tags :

जरूरी खबरें