Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Jan 2, 2025
जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि थाना पनागर अन्तर्गत निजाम उर्फ किल्लू उम्र 45 वर्ष निवासी स्टेडियम के सामने आजाद वार्ड पनागर का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश दिनॉक 25-10-2024 को निजाम उर्फ किल्लू उम्र 45 वर्ष निवासी स्टेडियम के सामने आजाद वार्ड पनागर को प्रत्येक माह की 5,15 एवं 25 तारीख को थाना पनागर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी। आरोपी दिनंाक 25-12-24 को थाना पनागर में उपस्थित नहीं हुआ था।   आज दिनॉक 02-1-2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी निजाम उर्फ किल्लू बिसैंधी स्टेडियम के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये निजाम उर्फ किल्लू को पकडकर थाना लाया गया एंव जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंधन करना पाया जाने पर निजाम उर्फ किल्लू के विरूद्ध धारा 223 बीएनएस एंव 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।   इसी प्रकार थाना पनागर अन्तर्गत सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिसेैंधी थाना पनागर का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा दिनॉक 22-11-2024 केे अनुसार आरोपी सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट प्रत्येक माह की 5, 15, 25 तारीख को थाना पनागर में उपस्थित होना था जिसकी तामीली कराई गयी थी। आरोपी सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट दिनंाक 25-12-24 को थाना पनागर में उपस्थित नहीं हुआ है। आज दिनॉक 2-1-2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट बिसैंधी स्टेडियम के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट को पकडकर थाना लाया गया एवं जिला बदर के आदेश का उल्लंधन करना पाया जाने पर सौरभ केवट उर्फ हीरो केवट उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिसैंधी पनागर के विरूद्ध धारा 223 बीएनएस एंव 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें