Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: नरसिंहपुर,जिले में अब तक 20 इंच वर्षा दर्ज,जन्म- मृत्यु पंजीयन संबंधी जनपद पंचायत गोटेगांव में प्रशिक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jul 29, 2024
जिले में अब तक 20 इंच वर्षा दर्ज नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 29 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 510.8 मिमी अर्थात 20.11 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 29 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 20.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 9 मिमी, गाडरवारा में 19 मिमी, गोटेगांव में 47 मिमी, करेली में 11 मिमी वर्षा और तेंदूखेड़ा में 17 मिमी वर्षा आंकी गई है।   अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 481 मिमी, गाडरवारा में 581 मिमी, गोटेगांव में 657 मिमी, करेली में 364 और तेन्दूखेड़ा में 471 मिमी वर्षा आंकी गई है।   इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 678 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 779 मिमी, गाडरवारा में 704 मिमी, गोटेगांव में 448 मिमी, करेली में 847 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 613 मिमी वर्षा हुई थी। जन्म- मृत्यु पंजीयन संबंधी जनपद पंचायत गोटेगांव में प्रशिक्षण सम्पन्न नरसिंहपुर।भारत के महारजिस्ट्रार नई दिल्ली द्वारा जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्य से संबंधित नवीन पुनर्निर्मित पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत गोटेगांव के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण निदेशक जनगणना भोपाल की श्रुति पाटीदार व सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड- 2 द्वारा दिया गया।   प्रशिक्षण में जिला योजना अधिकारी व जिला रजिस्ट्रार जन्म- मृत्यु सुश्री लता बान ने नवीन पुनर्निर्मित पोर्टल में आ रही कठिनाईयों के संबंध में समुचित मार्गदर्शन दिया गया। यहां बताया गया कि जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण में रजिस्ट्रार/ उप रजिस्ट्रार को कार्य संपादन में सुगमता होगी।

Tags :

जरूरी खबरें