Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: दोपहर 3 बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदान छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Aditi News Team

Fri, Apr 26, 2024
दोपहर 3 बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदान छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।   श्री राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा) में 49.84 प्रतिशत, क्र.-7 दमोह में 45.69 प्रतिशत, क्र.-8 खजुराहो में 43.89 प्रतिशत, क्र.-9 सतना में 47.68 प्रतिशत, क्र.-10 रीवा में 37.55 प्रतिशत एवं क्र.-17 होशंगाबाद में 55.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। श्री राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें