Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,शासकीय सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे अस्पताल में नजर नहीं आते राज सिक्योरिटी कंपनी भोपाल के सुरक्षाकर्मी

Aditi News Team

Sat, Feb 1, 2025
रिपोर्टर रजनीश कौरव  शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे अस्पताल में नजर नहीं आते राज सिक्योरिटी कंपनी भोपाल के सुरक्षाकर्मी गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर कार्यालय से जिले की सरकारी अस्पतालों में भोपाल की राज सिक्योरिटी कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी द्वारा सफेदपोश नेताओं, डॉक्टर के चाहते और करीबियों जो पूर्व से संचालित कर्मचारियों को ही प्राथमिकता देकर दस्तावेजों में नियुक्ति प्रदान की गई है जिससे अस्पतालो की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा, अस्पताल के स्टॉप और डाक्टरों के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहते। ताज़ा मामला गाडरवारा सिविल अस्पताल का है जहां राज सिक्योरिटी कंपनी भोपाल द्वारा 08 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं परन्तु अस्पताल में 1 पुरुष और 2 महिला कर्मचारी दिखाई देते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। बाकि 05 कर्मचारी अस्पताल में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते। जिसके संबंध में कई बार सिविल अस्पताल प्रभारी गाडरवारा को भी सूचना दी गई है परंतु व्यवस्था में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हुआ है ना ही कोई भी उचित कार्रवाई जारी की गई। जिससे नाम के लिए दस्तावेजों में तैनात कर्मचारियों के और भी हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और दिनों दिन सिविल अस्पताल गाडरवारा की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त होते जा रही है। क्या कहना है इनका अभी मीटिंग में साईखेड़ा आया हूं आपके द्वारा पहले भी मुझे बताया गया है कल बैठकर बात करते हैं और सभी सुरक्षाकर्मियों से भी बात करेंगे फिर लापरवाही या अनियमित पाई जाती है तो उचित कार्यवाही कर्मचारी और कंपनी पर की जाएगी। डॉ. डी.पी. पंथी कोरी प्रभारी सिविल अस्पताल गाडरवारा आपके माध्यम से सुरक्षाकर्मियों की अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई है। 3 फरवरी 2025 को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर बैठक करता हूं साथ ही 4 फरवरी 2025 को सिविल अस्पताल गाडरवारा का निरीक्षण भी करूंगा मेरे द्वारा हाल ही में चार्ज लिया गया है अभी भ्रमण नहीं हो सका है एक बार कंपनी के साथ बैठक कर समझाएं दी जाएगी सुधार नहीं होता है तो नोटिस जारी कार्यवाही की जाएगी। एस.एस. ठाकुर,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें