Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

: गाडरवारा,रंगपंचमी के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया फ्लेग मार्च।

Aditi News Team

Tue, Mar 18, 2025
रंगपंचमी के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया फ्लेग मार्च। https://youtu.be/9FJ3_MT1crU?si=Xu98A57Mzkz42-oH शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही। रंगपंचमी के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजनों में सुरक्षा का अहसास कराने साथ ही पुलिस की बिजीविल्टी को बढाने के उद्देश्य से जिले के संपूर्ण थाना/चौकी क्षेत्रों में फ्लेग मार्च निकाला गया है। साथ ही साथ फिक्स प्वाइन्ट लगाए जा रहे है जिसमें थाना/चौकी प्रभारी के साथ-साथ समस्त बल की सहभागिता सुनिश्चत की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया गया फ्लेग मार्च - रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु गाडरवारा क्षेत्र में कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका सहित एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी फ्लेग मार्च में शामिल हुये। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चीचली, डोंगरगांव एवं अन्य क्षेत्रों में फ्लेग मार्च किया जाकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर -जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें -पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले वासियों से अपील की जाती है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें