Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में किया जा रहा 3 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
नरसिंहपुर,पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में किया जा रहा 3 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन जिला इकाई के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत हार्टफुल्लनेस संस्थान के सहयोग से किया जावेगा अभ्यास। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिला पुलिस इकाई के अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए 3 दिवसीय ध्यान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल, रूम में ध्यान शिविर का आयोजन हार्टफुल्लनेस संस्थान के प्रशिक्षक श्रीमति अरूणलता श्रीवास्तव,श्री शरद श्रीवास्तव, श्रीमति वैशाली मानसाता, श्रीमति नीतू साहू के सहयोग से संपन्न किया जावेगा। जिसमें पुलिस लाईन कार्यालयीन बल, बचत बल, एवं विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों द्वारा ध्यान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्यान शिविर का लाभ प्राप्त किया जा रहा है। ध्यान शिविर के प्रशिक्षक द्वारा मेडिटेशन के महत्व एवं जीवन में आश्यकता से अवगत कराया। आयोजित शिविर में रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें