Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: गो अभयारण्य के कामधेनु गुरुकुलम में प्रवेश प्रारम्भ

गो अभयारण्य के कामधेनु गुरुकुलम में प्रवेश प्रारम्भ सुसनेर। 16अप्रैल, जनपद सुसनेर की ननोरा,श्यामपुरा,सेमली एवं सालरिया ग्राम पंचायत में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनाएं जा रहें गोवंश रक्षा वर्ष के तहत एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव का समापन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव 12 अप्रैल को विश्राम हो गया है जिसका उल्लेख मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) माननीय लखन जी पटेल ने भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित जी शाह के विगत 13 अप्रैल को भोपाल में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में किया है । विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में विगत 25 मार्च को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव ने अपने जन्मदिवस पर गो अभयारण्य में गो सेवा करने वाले ग्वालों के बालकों सहित क्षेत्र के मेधावी बालकों के लिए *श्री कामधेनु गुरुकुलम* का शुभारंभ किया है,जिसमें कक्षा एक से पांचवीं तक अनिवासीय एवं कक्षा छठी से आठवीं तक आवासीय विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन से प्रारम्भ हो गई है जिसके लिए गो अभयारण्य के प्रबंधन कार्यालय में सम्पर्क कर अपने बालकों का प्रवेश करवा सकते है । गो अभयारण्य में एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के विश्राम 12 अप्रैल के बाद से आगामी 30 वर्षों के लिए अखंड गो महिमा कथा प्रारंभ हो गई है जो प्रतिदिन सायंकाल 07 बजे से 08 बजे तक नियमित चलेगी और प्रतिदिन किसी न किसी सन्त एवं विद्वानों का सानिध्य गो महिमा कथा में मिलेगा । गो अभयारण्य के मैनेजिक ट्रस्टी डॉ.विक्रम सिंह ने आगर मालवा सहित क्षेत्र के सभी गो सेवकों से आह्वान किस है कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं अपने इष्टमित्रों की भावी पीढ़ी को विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में 7000 भगवती गो माता के सानिध्य में अपने बालकों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए *श्री कामधेनु गुरुकुलम* में प्रवेश दिलवाने में सहयोग कराएं।

Tags :

जरूरी खबरें