Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: खुलरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चरमाई स्वास्थ व्यवस्थाएं,वार्ड बॉय के भरोसे पूरे अस्पताल का जिम्मा.

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
रिपोर्टर सना खान  खुलरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चरमाई स्वास्थ व्यवस्थाएं,वार्ड बॉय के भरोसे पूरे अस्पताल का जिम्मा. एक ओर जहां प्रदेश सरकार गांव गांव स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराएं जानें की बात कर रही हैं लेकिन देखने में आ रहा है कि, इस भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अस्पताल में अचानक कर्मचारीयों की भारी कमी के कारण लोग बाग, खासकर गरीब वर्ग स्वास्थ सुविधाओ से बंचित हैं, यहीं ताजा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलरी में देखने को मिल रहा है जहां पर बताया गया है कि पूरा अस्पताल जिस पर लगभग आसपास के 40, 50, ग्रामों के नागरिकों के स्वास्थ की देखरेख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है लेकिन अस्पताल में एक मात्र वार्ड बॉय मनोज रैकवार ही उपलब्ध हैं! यह समस्या निर्मित होने का मुख्य कारण पूर्व में कार्यरत डॉक. के सी कोरी के सेवा निवृत एवम नर्सिंग आफिसर निहारिका ठाकुर एवम अन्य के स्थानांतरित होना है! ऐसे हालात में स्टॉफ नर्स, डॉक्टर, ड्रेसर, एएनएम, दाई सहित कंप्लीट ना होने से खुलरी, इमझिरी, बिलोनी, भौरझिर, सहित दर्जनों गांवों के अनेक मरीजों को अस्पताल से मायूस होकर बिना ईलाज घर लौटना पड़ रहा है या फिर मजबूरी में दूसरी जगह जाकर ईलाज करवाना पड़ रहा है! इस संबंध में स्थानीय खुलरी के जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है जिन्होंने विषय को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ जनों से चर्चा कर समस्या के समाधान दिलाया है! बी एम ओ (चावरपाठा)राजकिशोर पटेल  "उपरोक्त विषय मेरी जानकारी में है, हम अतिशीघ्र प्राथ. स्वास्थ केंद्र खुलरी में कर्मचारी उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत हैं!"  

Tags :

जरूरी खबरें