: चौरसिया समाज नरसिंहपुर जिले से भी हुआ विवाह मां नर्मदा अंचल नरसिंहपुर जिले से भी अनेक सामाजिक भाई बहन हुए शामिल
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
दतिया के विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया मुख्य अतिथि रहे सागर समाज के महाकुंभ सम्मेलन में
दतिया विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया ने अपने संबोधन में समाज को दिलाया विश्वास समाज के हर दुख सुख में हमेशा तत्पर
विधायक चौरसिया ने कहा विधानसभा के अंदर एवं बाहर समाज की बातों को रखा जाएगा प्राथमिकता से
विधायक चौरसिया ने कहा चौरसिया समाज का हो चुका बहुत शोषण अपने अधिकारों के प्रति हो जाओ सतर्क
सागर संगम पत्रिका का विमोचन,
नबयुगल दंपति को दिया. गया आशीर्वाद,731 विवाह योग युवक युबती का हुआ परिचय
राष्ट्रीय प्रांतीय कार्य समिति की बैठक मैं लिए गए सामाजिक के निर्णय
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों का हुआ सम्मान
चौरसिया समाज नरसिंहपुर जिले से भी हुआ विवाह
मां नर्मदा अंचल नरसिंहपुर जिले से भी अनेक सामाजिक भाई बहन हुए शामिल
नरसिंहपुर ।बीते दो दिनों तक मां नर्मदा अंचल नरसिंहपुर जिले से भी अनेक चौरसिया बंधु महानगर सागर में उपस्थित हुए और यहां से भी सागर में विवाह सम्मेलन में संपन्न हुआ और अनेक युवक युकतीका परिचय हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दतिया विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया का मां नर्मदा अंचल नरसिंहपुर जिले के साथ मध्य प्रदेश के चौरसिया जनों के द्वारा स्वागत किया गया सागर संगम पत्रिका भी प्रकाशित की गई
कार्यक्रम का शुभारंभ में महलवार माता पूजन के साथ हुआ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मैया महलवार माता जी की पूजन अर्चन के साथ औपचारिक शुभारंभ हुआ अवसर पर महिला मंडल द्वारा भव्य बेहतर संगीत में सुंदरकांड का आयोजन हुआ चौरसिया समाज के आदि पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की पूजा दर्शन किया गया और धार्मिक वातावरण गणेश पूजन के साथ मां सरस्वती वंदना विद्या की देवी के द्वारा चौरसिया समाज की जयकारा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे दतिया विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया पूरे प्रदेश के चौरसिया बंधु द्वारा स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश से चौरसिया समाज के एकमात्र विधायक दतिया विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य माननीय राजेंद्र भारती चौरसिया का सम्मेलन स्तर पर पहुंचते ही आतिशबाजी बैंड बाजा साथ स्वागत किया मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निधि चौरसिया समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी की ओर से संरक्षक इंजीनियर रमेश सेठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरि ओम बाबा कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरि ओम बाबा सम्मेलन समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राम पहलवान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जबलपुर वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार से पधारे डॉक्टर आरके सागर आयोजित सम्मेलन समिति कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार बबलू पहलवान कोषाध्यक्ष नंदकिशोर महामंत्री रमेश पप्पू सागर महानगर से दोनों पार्षद श्रीमती अमन एवं मनोज पूर्व पार्षद रहे सागर से कैलाश एवं सीताराम पचकोड़ी सागर संगम पत्रिका के संपादक मंडल की ओर से आशीष खेमचंद खेमू सुशील पठा वाले आर्टिस्ट मनमोहन नारायण दास नागपुर बाले आसाराम काली तिराहा रामसेवक गुड्डू मोदी सागर जिला अध्यक्ष लोकेश सेठ सागर नगर युवक मंडल की ओर से अध्यक्ष पवन लंबरदार कार्यवाहक अध्यक्ष अमनभूपेंद्र राहुल पचकोडी प्रदीप मोदी पवन सुजीत राजेश पठा अभिषेक अंकु प्रवीण पुष्पेंद्र महिला मंडल सागर की ओर से अध्यक्ष श्रीमती संध्या कार्यकारी अध्यक्ष रानी श्रीमती कृष्णा श्रीमती मंजू श्रीमती आशा श्रीमती इंदिरा श्रीमती जया श्रीमती सपना श्रीमती कविता श्रीमती राज श्रीमती राज की श्रीमती विजय कुमारी श्रीमती सुनीता श्रीमती पुष्पा श्रीमती रुक्मणी श्रीमती नर्मदा जी श्रीमती आशा श्रीमती गुड्डी श्रीमती गोमती श्रीमती ज्योति श्रीमती श्रीमती शालिनी श्रीमती सूरज श्रीमती बंटी भोपाल सम्मेलन समिति के अध्यक्ष विनोद इसी समिति के सचिव पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहित मध्य प्रदेश चौरसिया समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मां नर्मदांचल क्षेत्र से अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया अधिमान पत्रकार एवं प्रदेश संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया प्रदेश संगठन मंत्री एवं गोटेगांव से प्रदीप चौरसिया आदि सभी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के चौरसिया समाज के सामाजिक बंधुओ द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया ।
सागर संगम पत्रिका का विमोचन युवक युवती परिचय सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मान
सागर संगम पत्रिका 2025 का विमोचन इस कार्यक्रम में पधारे सागर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा किया गया यह पत्रिका काफी उपयोगी साबित होती है और डॉक्टर आशीष चौरसिया खेमचंद चौरसिया की टीम द्वारा इसका लंबी मेहनत के बाद तैयार किया जाता है इस अवसर पर यहां पर मंच के माध्यम से एवं विभिन्न प्रकार से परिचय का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कमरों एवं सम्मेलन क्षेत्र में चौरसिया बंधु का विवाह योग्य लड़का लड़कियों का परिचय हुआ जिसमें लगभग 731 का अनुमान बताया जाता है इस परिचय कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका सागर सम्मेलन के चौरसिया बहनों भाइयों के साथ ही मां नर्मदा अंचल क्षेत्र के अधिमान पत्रकार मध्य प्रदेश चौरसिया समाज के कार्यकारी अध्यक्ष तेंदूखेड़ा बरमान कला जिला नरसिंहपुर जीवेश चौरसिया का दो दिनों तक मंच के माध्यम से परिचय कार्यक्रम करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा इस दौरान जगह-जगह से पधारे विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया ।
राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन
कार्यक्रम के प्रथम चरण में माता महलवार मैया जी की पूजा अर्चना गणेश वंदना सरस्वती मैया अर्चना के बाद चौरसिया समाज के आदि पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज की पूजा के साथ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के हित के अनेक निर्णय लिए गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज के जननायक गौरव चौरसिया विक्की भैया द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन समाज के राष्ट्रीय सचिव टीकमगढ़ द्वारा किया गया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर हरगोविंद ने बजट प्रस्तुत किया राष्ट्रीय महामंत्री अखिल द्वारा महत्वपूर्ण विचार परअपनी चर्चा रखी प्रांतीय समिति के अध्यक्ष रामकिशन रीवा द्वारा अपने विचार रखे गए इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अधिमान पत्रकार जीवेश द्वारा समाज का हो रहा शोषण एवं लंबे समय से दिया जा रहा आश्वासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लिए समय आ गया है कि एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़े इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निधि बिहार से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता दशरथ दादा दशरथ राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री आलोक राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती किरण एवं भोपाल महिला टीम राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश पान उमरिया प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष. विकास पत्रकार रहली प्रदेश के संगठन मंत्री अधिमान पत्रकार कुंदन प्रदेश महामंत्री विष्णु रीवा प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री प्रदीप गोटेगांव आदि द्वारा विधायक दतिया समाज के गौरव राजेंद्र भारती चौरसिया का स्वागत किया गया ।
विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया ने बर वधूको दिया आशीर्वाद समाज की लेखा अधिकारी का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा से दतिया के विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया द्वारा सम्मेलन में हुए विवाह में शामिल नए दूल्हा दुल्हन को बधाई शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया गया इस दौरान सागर के पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता बबलू पहलवान की सुपुत्री श्रीमती डीपी चौरसिया जो कि अभी कुछ दिन पहले लेखा अधिकारी के रूप में चयन हुआ है इनका स्मृति चिन्ह देकर सम्मान विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया द्वारा किया गया ।
प्रत्येक जोड़ों को ₹11 हजार का चेक दीवाल घड़ी कृष्ण जी की मूर्ति उपहार दिए गए भेंट अगले वर्ष मिलेंगे 21 हजार रुपए
विवाह सम्मेलन में प्रत्येक जोड़ो को 11 हजार रुपए के हिसाब से जोड़ों को चेक समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सागर के प्रसिद्ध बिल्डर समाज सेवा में से हमेशा आगे रहने वाले एवं समाज के गौरव इंजीनियर रमेश सेठ जी के द्वारा प्रत्येक जोड़े को 11000 रुपए नगद का चेक दिया गया अगले वर्ष घोषणा की गई थी 21000 रुपए प्रत्येक जोड़ो को मिलेगा अब हर वर्ष यह सम्मेलन फरवरी माह में आयोजित किया जाएगा इस दौरान कर्रापुर जिला सागर चौरसिया समाज की ओर से हर दूल्हा दुल्हन को भगवान कृष्ण जी की मूर्ति बड़ी दीवार घड़ी एम सागर महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती चौरसिया द्वारा उपहार दिए गए ।
चौरसिया समाज की आवाज विधानसभा के अंदर बाहर तक पहुंचने में पूरे प्रदेश में साथ खड़ा हूं
मां महलवार माता मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिनों से आयोजित चौरसिया समाज के समापन के अवसर पर 11 मई को रात्रि 9:00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा से तीसरी बार के विधायक राजेंद्र भारती ने चौरसिया समाज का आह्वान करते हुए कहा है कि यह समाज काफी ईमानदार और वफादार है जिसका भी साथ देते हैं जिम्मेदारी और निष्ठा से देते हैं किंतु यह देखा गया है कि एक विशेष राजनीतिक दल के प्रति समाज की 90% अधिकता से मत प्राप्त होने के बाद भी समाज को पर्याप्त और प्राथमिकता के द्वारा सत्ता और संगठन में स्थान नहीं मिल रहा है जहां- कहां से से समाज की प्रताड़ना एवं उनका अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है कई उदाहरण आए जिसमें चौरसिया की कई महत्वपूर्ण मांग घोषित होने के बाद लंबित पड़े हैं विकास की मुख्य धारा में नहीं जोड़ा जा रहा जो ठीक नहीं है समाज को पर्याप्त राजनीतिक एवं सत्ता संगठन में स्थान नहीं मिल पा रहा अबआ गया है जबकि पिछड़ा वर्ग में काफी अधिक वोटो वाली प्रमुख समाजों में चौरसिया समाज है और काफी चौरसिया समाज के बंधु अलग-अलग सरनेम से जहां कहां से निवास करते हैं अपने अधिकारों को लेकर आगे बढ़े और अपने संघर्ष कर समाज में मान सम्मान स्थापित किया गया है जिस राजनीतिक दल में है उसमें अपना मान सम्मान स्थापित करें समाज विकास की पथ पर आगे बड़े क्योंकि यह समाज ईमानदारी वफादारी के साथ मध्य प्रदेश ओबीसी के बड़ी जातियों में उसका स्थान और काफी मध्य प्रदेश में काफी अधिकता है लेकिन यह देखा गया है कि चौरसिया समाज को हमेशा कोरा आश्वासन और विश्वास ही हाथ में आया है उसका मतों का उपयोग तो कर लिया जाता है किंतु उसके साथ उसको उसके अनुपात में महत्व नहीं हो रहा और यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है दतिया से विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया द्वारा साफ़-साफ़ स्पष्ट शब्दों में कहा है कि संघर्ष राजनीति में बहुत करना पड़ता है मैं भी काफी संघर्ष कर सफलता प्राप्त की है और मेरे पिताजी भी विधायक रहे हैं उन्होंने भी काफी संघर्ष किया है इसलिए मैं समझता हूं संघर्ष का क्या महत्व होता है मैं इस चौरसिया समाज कि मंच के माध्यम से विश्वास दिलाता हूं मैं हमेशा चौरसिया समाज की सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा मेरे कॉलेज यूनिवर्सिटी की शिक्षा दीक्षा सागर से हुई है मुझे चौरसिया समाज की विपरीत परिस्थितियों में बहुत अनुभव है और मुझे यह भी बात के एहसास है कि चौरसिया समाज ईमानदार और वफादार समाज है विश्वास दिलाता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा के अंदर एवं बाहर जब भी समाज की मांगों समस्याओं को प्राथमिकता उठाने को सदैव आगे रहूंगा चौरसिया समाज से होने के कारण में विश्वास दिलाता हूं कि चौरसिया समाज के हर अच्छे बुरे के साथ हमेशा साथ था है और हमेशा रहूंगा और चौरसिया समाज जब मेरा घर परिवार है तो फिर मैं इसमें किसी प्रकार के दुख दर्द नहीं होने दूंगा कभी भी. मेरे सहयोग की जरूरत पड़े हर संभव साथ खड़ा हूं पूरे मध्य प्रदेश चौरसिया समाज मेरा घर परिवार हमेशा रहेगा ।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के साथ मिला जिले का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कराया परिचय
मां नर्मदा अंचल नरसिंहपुर जिले से भी काफी चौरसिया समाज के बंधुओ ने सागर महानगर में मां महलवार माता मंदिर में विशाल मैदान परिसर में आयोजित सामाजिक महाकुंभ में शामिल हुए और दतिया के विधायक चौरसिया समाज के गौरव मध्य प्रदेश राजनीति के बड़े नेता माननीय राजेंद्र भारती चौरसिया से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मां नर्मदा अंचल के अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया सरपंच पिपरवानी पान जगदीश चौरसिया के साथ मिले उनका स्वागत किया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया ने इनका परिचय कराया नरसिंहपुर जिला आने के लिए आमंत्रण किया विधायक राजेंद्र भारती चौरसिया ने कहा कि जब भी भोपाल आओ हमारे लायक जो भी काम हो बताओ हम उसको पूरा करने में हर संभव प्रयास करेंगे जब भी नरसिंहपुर जिले में मुझको आमंत्रित किया जाएगा मैं चौरसिया जन के पास उपस्थित हो जाऊंगा।
Tags :