Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: नरसिंहपुर,ग्राम चिनकी के श्री राम आरण्यक में आयोजित हुई जल व पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी

Aditi News Team

Sat, Jun 14, 2025
ग्राम चिनकी के श्री राम आरण्यक में आयोजित हुई जल व पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल व पर्यावरण संरक्षण पर मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड करेली के अंतर्गत ग्राम चिनकी के श्री राम आरण्यक में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संयुक्त रूप से पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण का संरक्षण दिया। यहां आयोजित संगोष्ठी के दौरान बताया गया कि राज्य सरकार 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। इस दौरान ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए आज से ही जल बचाना होगा। आने वाले समय में बरसात के दिनों में हम सभी को जल का संरक्षण करना होगा। जल संरक्षण के माध्यम से सभी को पानी उपलब्ध होगा और भू- जल स्तर में सुधार होगा। इस अवसर पर नवांकुर संस्था पिपरहा व रमपुरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिनकी, गायत्री परिवार के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे। समिति के सदस्यों के साथ बच्चों ने भी लगाये कुल 27 पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली के अंतर्गत जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट द्वारा पौधरोपण किया। समिति के सदस्यों व बच्चों ने फलदार एवं छायादार के कुल 27 पौधों का रोपण किया।

Tags :

जरूरी खबरें