Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: नशे से दूरी” का संदेश जन-जन तक पहुंचानें हेतु नरसिंहपुर पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी यातायात पुलिस ने नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
"नशे से दूरी” का संदेश जन-जन तक पहुंचानें हेतु नरसिंहपुर पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी यातायात पुलिस ने नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई नरसिंहपुर। “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष अभियान के तहत जिला नरसिंहपुर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम अयोजित कर जन सामान्य को नशे से होने वालें दुष्प्रभावों को बताया गया एवं नशे से दूर रहने हेतु समझाईश दी गयी। इसी प्रकार नरसिंहपुर यातायात पुलिस द्वारा नरसिंहपुर के गांधी चौराहों, रेल्वे स्टेशन एवं गाडरवारा के पलोटन गंज मे यातायात पुलिस के ए एस आई सुरेश पटेल ने नागरिकों को भी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। यह पहल पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत समाज को जागरूक करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसी प्रकार नशे से दूरी” का सदेश जन जन तक पहुंचने हेतु यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा नागरिकों को अनाउंसमेंट के जरिए जागरुक किया जा रहा हे “नरसिंहपुर पुलिस का है यही संदेश - नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश“

Tags :

जरूरी खबरें