Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

गाडरवारा शहर के राजीव वार्ड में कोचर टाल के पीछे कबाड़ी की दुकान के पास की घटना

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मेगा साइंस प्रोजेक्ट FAIR के लिए महत्वपूर्ण उपकरण विकसित किया

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

: मध्य प्रदेश दिव्यांग खिलाड़ियों ने नेशनल बोच्ची बॉल खेल प्रतियोगिता मे मैडल प्राप्त कर मध्य प्रदेश का किया नाम रोशन

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
अदिति न्यूज(सतीश लमानिया) मध्य प्रदेश दिव्यांग खिलाड़ियों ने नेशनल बोच्ची बॉल खेल प्रतियोगिता मे मैडल प्राप्त कर मध्य प्रदेश का किया नाम रोशन स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 24 से 28 जुलाई 2025 तक नेशनल चैंपियनशिप बोची बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश बोची दल दिनांक 28 जुलाई 2025 को अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल में प्रातः 09:00 बजे आगमन हुआ, तथा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश बोची दल में खिलाड़ी अनुभव वासनिक स्वर्ण पदक-01 विकलांग सेवा भारती जबलपुर, धारिया उदावत स्वर्ण पदक-01 छिंदवाड़ा, कोच सूरज चौरसिया उज्जैन, रागिनी पासी चतुर्थ स्थान-01 मनोविकास उज्जैन, बुशरा स्वर्ण पदक-01 विकलांग सेवा भारती जबलपुर, प्रतिभा श्रीवास्तव भोपाल, कार्णिक शर्मा चतुर्थ स्थान-01 लक्ष्य स्पेशल स्कूल भोपाल, मीनू गोमे चतुर्थ स्थान-01 मनोविकास उज्जैन, कोच मुक्ति शर्मा भोपाल, विजय प्रजापति कांस्य पदक-01 मनोविकास उज्जैन, शिवानी भूरिया कांस्य पदक-01 मानोविकास उज्जैन, कोच पुष्पेन्द्र कुशवाह भोपाल ने बोची नेशनल चैंपियनशिप में कुल स्वर्ण पदक- 03, कांस्य पदक- 02 तथा चतुर्थ स्थान- 03 प्राप्त किए। स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियनशिप बोची खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी, मंजरी काले सदस्य फैमिली फोरम एस ओ भारत म प्र, सुधीर काले अभिभावक श्री राजेश गोस्वामी संचालक लक्ष्य स्पेशल स्कूल भोपाल ने शुभ कामनाएं तथा आशीर्वाद दिया।

Tags :

जरूरी खबरें