Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

छिंदवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

: सुंदर स्वच्छ हमारा नरसिंहपुर रोटरी क्लब द्वारा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Jul 30, 2025
सुंदर स्वच्छ हमारा नरसिंहपुर रोटरी क्लब द्वारा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया। रोटरी क्लब आफ नरसिंहपुर सिटी द्वारा एम आई एम टी कॉलेज परिसर में छात्र - छात्राओं की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में डाॅ. यतीन्द्र महोबे चित्रकला विभागाध्यक्ष शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर के मुख्य आतिथ्य एवं रोटरी क्लब के सदस्यों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष रोटे. संजय चावला एवं कार्यक्रम के प्रभारी नीरव मानसाता ने क्लब की गतिविधियों एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. इंजी. रुद्रेश तिवारी द्वारा किया गया। सुंदर स्वच्छ हमारा नरसिंहपुर विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग कक्षा 9 वीं से 12 तक तथा जूनियर वर्ग कक्षा 6 वी से 8 वी तक के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नगर के चावरा विद्यापीठ, उत्कृष्ट विद्यालय, नेहरू स्कूल, नरसिंह पब्लिक स्कूल, एम एल बी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल तथा सी एम राइज स्कूल के छात्र - छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में करीब 250 छात्र - छात्राओं ने सहभागिता दी। विजेताओं को स्मृति चिन्ह पारितोषक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सभी छात्र - छात्राओं को सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं स्वल्पहार के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। उक्त अवसर पर रोटे. सुमित जायसवाल, रोटे. मनीष जैन, रोटे. विपिन महाजन, रोटे. राजेंद्र जुनेजा, रोटे. डॉ. धनंजय पटेल, रोटे. डॉ. प्रवीण जैन, रोटे. अमित आसवानी, रोटे. सजल नेमा, रोटे. तरूणेन्द्र ठाकुर, रोटे. सुनीता राजपूत , रोटे. गीता वेदी, रोटे. स्वाति जयसवाल, रोटे. सविता अग्रवाल, रोटे. शिखा पटेल , रोटे. तनुजा पालीवाल, रोटे. स्वाति जैन, रोटे. सीमा जैन, रोटे. साधना राय, श्रीमती आरती मानसाता, भारती ठाकुर, मुस्कान चावला, आयुषी चावला, की उपस्थिति रही। ये रहे विजेता:- प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियंका लोधी केंद्रीय विद्यालय, द्वितीय जपनीत कौर जुनेजा तथा तृतीय स्थान वैशाली शर्मा चावरा विद्यापीठ को प्राप्त हुआ। वही जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान जीविका कश्यप एस एन पी एस स्कूल, द्वितीय स्थान देवंशिका लोधी चावरा विद्यापीठ तथा तृतीय स्थान आरव पटेल रोशन धौरेलिया वल्र्ड स्कूल को प्राप्त हुआ। विधि दुबे, श्रेयांसी साहू, अक्षदा श्रीवास्तव चावरा विद्यापीठ तथा जास्मीन बी एम एल बी स्कूल को प्रोत्साहन पुरूस्कार दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें