Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

1966 के बाद गो रक्षा के लिए व्यापक जन अभियान के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है, गो सम्मान आह्वान अभियान ने,

नगर की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सायं 7:30 बजे संस्कार पैलेस में यादगार संध्या

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

: सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, सड़क नहीं बनने पर रहवासियों एवं स्कूल के बच्चों को हो रही परेशान 

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
रिपोर्टर शिवजी चोरिया  सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, सड़क नहीं बनने पर रहवासियों एवं स्कूल के बच्चों को हो रही परेशान  देश-प्रदेश की सरकार ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रोड बनाए जा रहे हैं लेकिन गुरैया ढाना वार्ड क्रमांक 16 एवं नगर निगम वार्ड क्रमांक 48 गुरैया ढाना से सीएम राइज सांदीपनी स्कूल मुख्य सड़क वर्षों बाद भी नहीं बन पाई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं सड़क पर पानी भरा रहता है इसके चलते ग्रामीण आवागमन में परेशान हो रहे हैं। वर्षाकाल में रहवासी व विद्यार्थियों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते ग्रामों को मुख्य सड़क मार्गों से जोड़ने की तमाम योजनाओं का लाभ इस रहवासियों को नहीं मिल पा रहा है। रहवासियों का संपर्क क्षेत्र के आसपास के अन्य स्थानों से भी जुड़ा हुआ है। यहां के रहवासियों को सड़क के नाम पर कोई सुविधा वर्षों बाद भी नहीं मिल पाई है। संबंधित विभागों की उपेक्षा के चलते रहवासी सड़क मार्ग के अभाव में अत्यधिक परेशान होते हैं। पैदल चलने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है नगर रहवासियों व राहगीरों ने बताया कि कई बार रहवासियों द्वारा शासन-प्रशासन के समक्ष सड़क निर्माण की बात रखी जा चुकी है परंतु कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संकटकाल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है सड़क पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस रोड से सीएम राइज सांदीपनी स्कूली विद्यार्थी भी निकलते हैं एवं अन्य स्कूल के बच्चे इसी मार्ग से जाते हैं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण विद्यार्थियों के ड्रेस भी खराब हो जाती है। महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। आश्चर्य बात तो यह है कि तमाम स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है परंतु गुरैया ढाना से सीएम राइज सांदीपनी स्कूल तक जाने वाली इस सड़क का निर्माण आज तक नहीं किया गया है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कार्य किया जाए नहीं तो आगामी समय पर आंदोलन एवं चक्का जाम करके उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दिए।

Tags :

जरूरी खबरें