Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: नरसिंहपुर,त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया थाना क्षेत्रों का भ्रमण

Aditi News Team

Wed, Sep 3, 2025
त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया थाना क्षेत्रों का भ्रमण ➡️ नरसिंहपुर, गाडरवारा एवं करेली क्षेत्र का किया भ्रमण ➡️ जुलूस /शोभायात्रा के मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया ➡️ अधिकारियों को निर्देश दिए गए   त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना बुधवार को विभिन्न थाना नरसिंहपुर, गाडरवारा एवं करेली क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जुलूस /शोभायात्रा के मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए गए। • त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। • संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। • सीसीटीव्ही एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए। • ट्रैफिक प्लान तैयार कर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। • स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित किया जाए। • किसी भी अफवाह या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। • लाउडस्पीकर, डीजे आदि के उपयोग के लिए समय एवं ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए। • अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक, डॉ ऋषिकेश मीना ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश को सख्ती से निपटाया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें