Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: सोमवार की दोपहर एक बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 7 गेट.

Aditi News Team

Sun, Jul 28, 2024
सोमवार की दोपहर एक बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 7 गेट. रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने कल सोमवार 29 जुलाई की दोपहर एक बजे इसके इक्कीस में से सात जलद्वारों को औसतन 1.07 मीटर ऊंचाई तक खोला जायेगा और इनसे 35 हजार 552 क्यूसेक ( घनफुट प्रति सेकंड ) पानी की निकासी की जायेगी । परियोजना प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट एवं घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है । कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर आज रविवार 28 जुलाई को सुबह 9 बजे 418.15 मीटर हो गया है और बांध 62 प्रतिशत भर चुका है । कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध में पानी की आवक को देखते हुये इसका जल स्तर सोमवार 29 जुलाई को दोपहर तक लगभग 419 मीटर तक पहुँचने की संभावना है जो ऑपरेशन मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक 418 मीटर के निर्धारित स्तर से ऊपर है। श्री सूरे ने बताया कि वर्तमान में बाँध में 2 हजार 144 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की आवक हो रही है। इसे देखते हुये इसके जल स्तर को नियंत्रित करने सोमवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे सात जलद्वार (स्पिल-वे गेट) 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले जायेंगे । इनसे 1 हजार 007 घन मीटर (35 हजार 562 घन फुट) प्रति सेकण्ड जल की निकासी की जायेगी । उन्होंने बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये जल निकासी की मात्रा को घटाया या बढाया भी जा सकता है । कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध के जलद्वार खोले जाने से नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने का अनुरोध किया है ।

Tags :

जरूरी खबरें